जम्मू-कश्मीर: बिहार का एक और लाल हुआ शहीद, सात दिन पहले LOC गये थे कैप्टन आनंद

खगड़िया : जम्मू-कश्मीर में बिहार का एक और लाल शहीद हो गया.

खगड़िया जिले के रहने वाले कैप्टन आनंद कुमार सात दिन पहले ही LOC गये थे.

बताया जाता है कि पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान ग्रेनेड विस्फोट हुआ.

इस घटना में कैप्टन आनंद कुमार के साथ जेसीओ भगवान सिंह भी शहीद हो गए.

उनके शहादत की खबर मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

शहीद आनंद कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के पिता मधुकर सनगही भी पुलिस में ही हैं.

capt. anand1 22Scope News

10 जुलाई को एलओसी गये थे कैप्टन आनंद

उनके पिता बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं. आनंद नयागांव शिरोमणि टोला परबत्ता, खगड़िया जिला के रहने वाले थे. दो भाईयों में आनंद सबसे बड़े थे और पिछले महीने 21 जून को ही छुट्टी में घर आये थे. छुट्टी खत्म कर वो 10 जुलाई को ड्यूटी पर गये थे. आनंद के छोटे भाई दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं.

ड्यूटी के दौरान विस्फोट हुआ ग्रेनेड

जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में जब सैनिक नियंत्रण रेखा पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उसी दौरान अचानक से एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कई जवानों को चोटें आई हैं. इलाज के दौरान एक अधिकारी कैप्टन आनंद और एक जेसीओ ने दम तोड़ दिया. पीआरओ डिफेंस, जम्मू ने इसकी पुष्टि की है. इस घटना में 4 अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

तलाशी अभियान जारी

शहीद होने वाले सैन्यकर्मियों की पहचान कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह के रूप में हुई है. इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गये हैं. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. इस हमले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शहीद हो गए. एक अन्य राहगीर घायल हो गया. घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया. शहीद एएसआई विनोद कुमार उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के रहने वाले थे.

रिपोर्ट: अनीश

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...