असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग हुए चोटिल

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला में सदर थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया में गुरुवार की शाम मूर्ति विसर्जन का मामला थमा भी नही था कि शुक्रवार को बहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा बाजार में देर शाम मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव हो गया। जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। इधर दो गुटों में उत्पन्न विबाद की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुए घटनास्थल पर पहुंच स्थित को काबुल करने का प्रयास में जुट गई। लेकिन तबतक स्थिति भयावह हो चुका था। सूचना मिलते ही दरभंगा के जिलाधिकारी, एसएसपी व वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुट गए है। फिलहाल वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहेड़ा बाजार से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस बहेड़ा बाजार से छोटी बाजार की ओर जा रहा था। इसी बीच एक धार्मिक स्थल के निकट छत से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव कर दिया। जिससे पुरे बाजार मे भगदड़ मच गई और डेढ़ दर्जन अधिक लोग चोटिल हो गए। वही घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक व वरीय अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस के सुरक्षा में प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित तालाब में भेजा गया। वहीं जुलूस में घायल लोगो का इलाज बहेड़ा अस्पताल में किया गया। घटना के बाद बहेड़ा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थित बनी हुई है।

वहीं जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि बहेरा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित करने में जुट गए। फिलहाल यहां की स्थिति नियंत्रण में है। जिन लोगों के द्वारा उपद्रव किया गया है। उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहां की मूर्ति मूर्ति विसर्जन के दौरान तनाव के बीच पथराव की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित कर ली है। घायल के संबंध में अभी तक मुझे किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। मेडिकल टीम यहां पर कैम्प कर रही है। फिलहाल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तथा अन्य उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...

मूनीडीह Gas Leak हादसा में एक और शव हुआ बरामद, मृतकों...

Dhanbad: धनबाद के मूनीडीह में बीसीसीएल के कैप्टिव पवार प्लांट में हुई घटना में एक और शव प्लांट से कुछ दूरी स्थित जंगल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img