असामाजिक तत्वों ने तोड़ी संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा

मुंगेर : मुंगेर के जमालपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-15 कब्रगाह समीप बने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा को एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बाबासाहेब के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला जैसे ही लोगों ने सुना व देखा तो प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस दिशा में कार्रवाई की मांग करते हुए अपना रोष भी प्रकट किया।

लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नवल यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि बार-बार असामाजिक तत्वों के द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है इस दिशा में कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश उबलता जा रहा है। अभिलंब इस दिशा में कार्रवाई नहीं होती है तो यह मामला शहर में तूल पकड़ सकता है जिस शहर की सौहार्द व्यवस्था बिगड़ सकती है। इधर, ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष एसके मिश्रा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

विदित हो दूसरी बार यहां बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े : तिरंगे में लिपटा वीर सपूत का शव पहुंचते ही शहीद चंदन अमर रहे के लगे नारे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi में 5 करोड़ की लागत से होगा इंडोर स्टेडियम का...

Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब वार्ड पार्षद और मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने में जुट गए हैं। राजधानी...

CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी...

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img