तिरंगे में लिपटा वीर सपूत का शव पहुंचते ही शहीद चंदन अमर रहे के लगे नारे

मुंगेर : जिले के जानकी नगर पंचायत के हरदिया बाद निवासी योगेंद्र यादव के 34 वर्षीय पुत्र आर्मी के जवान चंदन कुमार ड्यूटी के दौरान एक हादसे में दिल्ली में शहीद हो गए। शहीद जवान का शव दिल्ली से पटना फ्लाइट से लाया गया। पटना में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया बाद आर्मी के गाड़ी से लाया गया।

आपको बता दें कि फूल माला देश भक्ति गीत एवं मोटरसाइकिल के लंबे काफिले के साथ जब चंदन का पार्थिव शरीर उनके गांव में पहुंचा तो घर परिवार समाज के लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे थे। गांव के युवाओं जब यह नारे लगाए की शहीद चंदन अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा चंदन तेरा नाम रहेगा। इस गूंज को सुनकर चंदन के पिता योगेंद्र यादव, माता संजू देवी, पत्नी खुशबू कुमारी, नन्ही बेटी ईशानी कुमारी एवं दिव्यांशी कुमारी के आंखों में आंसू झलक रहे थे। वहीं चंदन के पार्थिव शरीर को पहले गांव वाले ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शव यात्रा सामाजिक राजनीतिक पार्टी के नेता कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, भाजपा नेता निशुतोष कुमार निशु और मोहन वर्मा कई मौजूद थे।

यह भी पढ़े : ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच से RPF ने बरामद किए डेढ़ लाख का गांजा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...