Commercial Advertisment

प्राइमरी टीचर्स : ग्रेड-7 में प्रमोशन पर रोक लगाने के लिए डीसी और डीएसई को आवेदन

रांची: प्राइमरी टीचर्स को ग्रेड-7 में प्रमोशन देने के लिए प्रोसेस चल रहा है।

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने इसे गलत बताते हुए अधिकारियों से रोक लगाने की मांग की है।

इस संबंध में डीसी और डीएसई को लिखित आवेदन भी दिया है।

प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह ने कहा कि एक तरफ नई प्रोन्नति नियमावली के ड्राफ्ट पर शिक्षकों से आपत्ति मांगी गई थी।

वहीं दूसरी तरफ उक्त नियमावली में कुछ प्रावधानों की प्रत्याशा में ही सीधी नियुक्ति से नियुक्त शिक्षकों को वरीयता सूची से बाहर करते हुए प्रोन्नति देने की प्रक्रिया जिलों के द्वारा किया जा रहा है, जो गलत है।

प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू ने बताया कि प्रोन्नति के लिए प्रकाशित वरीयता सूची के विरूद्ध उच्च न्यायालय में तीन रिट याचिका दायर है।

न्यायालय में मामले विचाराधीन होने के बावजूद भी आनन-फानन प्रमोशन देना अनुचित है।

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Canceled : पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान...

Patna Flight Canceled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...