बिहार में शुरू हुआ एक्वाकल्चर और डेयरी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट, गेट्स फाउंडेशन ग्रामीण आजीविका को देगा नया आयाम

बिहार में शुरू हुआ एक्वाकल्चर और डेयरी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट, गेट्स फाउंडेशन ग्रामीण आजीविका को देगा नया आयाम

पटना, 16 दिसंबर : किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने मंगलवार को दो अहम कार्यक्रमों की शुरुआत की है। गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए बिहार एक्वाकल्चर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम और बिहार डेयरी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट से राज्य में डेयरी और मत्स्य क्षेत्र का आधुनिकीकरण होगा।

baf39695 aafb 49ba bebb e73eb0c45ba2 22Scope News

राज्य के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बताया कि बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन और मत्स्य पालन को सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और “विकसित बिहार” के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

26293e01 c43f 42b9 abf1 6825fe4b48da 22Scope News

तकनीक आधारित विकास से डेयरी और मत्स्य क्षेत्र में आएगा बदलाव

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से इन क्षेत्रों में तकनीक आधारित सुधार किए जाएंगे, जिससे राज्य के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। यह पहल सरकार के सात निश्चय–तीन के लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करेगी।
इस मौके पर विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने कहा कि गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर राज्य में पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा डेयरी और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुधा के उत्पादों का निर्यात अब विदेशों में भी शुरू हो चुका है।

डेयरी ट्रांसफॉर्मेशन और एक्वाकल्चर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम से आधुनिक और बेहतर प्रबंधन होगा

बिहार डेयरी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से चारा सुरक्षा, पशु प्रजनन, दूध की गुणवत्ता और डेयरी उत्पादों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा, जबकि बिहार एक्वाकल्चर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम से मत्स्य क्षेत्र का आधुनिकीकरण और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा। इन दोनों कार्यक्रमों से सतत आय के नए अवसर सृजित होंगे। इस दौरान विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढे :  औचक निरीक्षण को केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष पहुँचे मंत्री संजय कुमार सिंह,शिकायतों के ससमय निष्पादन का दिया निर्देश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!