आरा-बक्सर फोरलेन बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम
आरा : आरा-बक्सर फोरलेन जिले पर गजराजगंज ओपी के क्षेत्र के बामपाली एवं विशुनपुरा मोड़ के बीच सोमवार की शाम भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।
मृतकों की हुई पहचान, सभी इंटर और मैट्रिक के विद्यार्थी
जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिले के कृष्णब्रम्ह थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी दिनेश राम का 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार, उसी जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बलुआ गांव निवासी उमेश प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार एवं नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर मोहल्ला निवासी कमलेश प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार शामिल है। इसमें मृतक करण कुमार व मृतक अनिल कुमार कक्षा इंटर एवं मृतक गणेश कुमार दसवीं कक्षा का छात्र था। जबकि जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर निवासी ओम प्रकाश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है।
बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने ट्रक में मारी टक्कर
बताया जाता है कि करण कुमार अपने तीनों दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर अपने फुआ पूनम देवी के घर गौरैया स्थान रामनगर जगजीवन हाल्ट से वापस बक्सर लौट रहा था। इस दौरान वामपाली एवं बिशुनपुर मोड़ के बीच उनकी स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई।
ये भी पढ़े : 10 फरवरी से घर-घर जाकर फाइलेरिया मुक्त होने के लिए दवा खिलाएंगे स्वास्थ्य कर्मी
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


