ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं अर्चना पूरन सिंह, ऐसे लगा चूना

Desk. देशभर में बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों ने अब मनोरंजन जगत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हाल ही में जानी-मानी अभिनेत्री और टीवी पर्सनालिटी अर्चना पूरन सिंह ने अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा किया है। अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने पति परमीत सेठी और बेटों आर्यमन व आयुष्मान के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक व्लॉग में उन्होंने बताया कि वो परिवार संग स्काईडाइविंग का प्लान बना रही थीं।

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं अभिनेत्री

अर्चना ने बताया, “हमने iFly Dubai में तीन स्लॉट्स बुक किए थे और ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया था। लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो मौजूद महिला ने कहा कि हमारी कोई बुकिंग ही नहीं है। तब हमें समझ आया कि हमने फर्जी वेबसाइट से टिकट बुक कर ली थी। हमारे साथ ठगी हो गई।”

वेबसाइट हो चुकी है गायब

अर्चना ने आगे कहा कि उन्हें दुबई जैसे सख्त नियमों वाले देश में इस तरह के स्कैम की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट अब पूरी तरह से गायब हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने ठगी की सटीक रकम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि टिकट बहुत महंगे थे और उन्होंने कुछ भुगतान कैश में भी किया था।

सबा इब्राहिम के पति भी हुए स्कैम का शिकार

इससे पहले सबा इब्राहिम ने भी अपने व्लॉग में बताया था कि उनके पति एक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने डिटेल्स शेयर करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की थी।

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img