सेना ने रंगदारी मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी

रांची: कचनार टोली स्थित सेना की जमीन पर कब्जे मामले में सेना ने 14 के विरूद्ध नामजद और 150 अज्ञात पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है।

सेना की ओर से इस मामले में में हवलदार एमके राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में मुबारक खान, शमीम खान, मो. अतीक, मो. इकबाल, मो. जाकिर, मो. नासिर हुसैन, मो. इकराम, मो. सलीम, अब्दुल जब्बार, अब्दुल रसीद, मो. हुसैन, दिनेश कुमार, मो. मंजूर और मो. अनवर शामिल है।

ये सभी लोग कचनार टोली के आसपास के हैं। प्राथमिकी में बताया गया है कि सभी नाजायज मजमा बनाकर रंगदारी करके षड्यंत्र के तहत सेना की जमीन कब्जा करना चाह रहे थे। मालूम हो कि सेना की जमीन कब्जा मामले में पूर्व में जगन्नाथपुर पुलिस भी उक्त आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...