छुट्टी पर घर आ रहा आर्मी जवान हुआ गायब, परिजन हैं परेशान, DM से लगायी गुहार

बांका : बांका के आर्मी यूनिट से छुट्टी पर घर आ रहा एक फौजी जवान गायब हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जवान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लौढ़िया गांव निवासी आर्मी जवान देवेश कुमार मिश्रा (27 वर्ष) पिता स्वर्गीय प्रेम किशोर मिश्रा ने घर आने के लिए छुट्टी ली थी।

जवान के घर से ड्यूटी वापसी की रिपोर्टिंग डेट 27 सितंबर को जब वह अपने यूनिट में नहीं पहुंचे तो यूनिट कमांडर द्वारा इसकी जानकारी पंजवारा थानाध्यक्ष को देते हुए जवान की जानकारी मांगी गई। इसके बाद पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव जवान के घर पहुंचे और परिजनों से इस संदर्भ में पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। फौजी जवान की मां के अनुसार उन्हें अपने बेटे के छुट्टी पर घर लौटने की जानकारी नहीं थी, ना ही उसका बेटा घर आया है।

उसकी मां ने बताया कि उसने अपने बेटे से आखिरी बार 26 सितंबर को बातचीत की थी। जिसमें उसने छुट्टी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी। इसके बाद से फौजी जवान का मोबाइल बंद है। जिसके कारण फौजी जवान के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। फौजी जवान की विधवा मां ने सबलपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भी जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने पंजवारा एसएचओ को इस मामले में सकारात्मक पहल के निर्देश दिए थे।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel