जब तक मै जिंदा हूं, संविधान को कोई खतरा नहीं – चिराग

228
जब तक मै जिंदा हूं, संविधान को कोई खतरा नहीं - चिराग
जब तक मै जिंदा हूं, संविधान को कोई खतरा नहीं - चिराग
Advertisment

नालंदा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा नालंदा के हॉकी मैदान में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम लाखों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से बहुजन पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर नालंदा जिला की जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने उन्हें चांदी का मुकुट और शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आपातकाल का हवाला देकर कांग्रेस को जमकर घेरा उन्होंने सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान की लाल किताब लेकर घूमते रहते हैं, लेकिन उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी। इसके लिए देश से माफी कब मांगेंगे?

Advertisment

goal 22Scope News

जब आपातकाल लागू हुआ था तो विपक्ष के नेता लालू यादव भी जेल भेजे गए थे – चिराग पासवान

बिहार के विपक्ष पर हमलावर होते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब आपातकाल लागू हुआ था तो विपक्ष के नेता लालू प्रसाद यादव भी जेल भेजे गए थे। उन्हें भी आपातकाल को झेलना पड़ा था। तब तेजस्वी यादव के पिताजी जेपी के साथ थे, अब कांग्रेस के साथ हैं। चिराग पासवान ने लालू यादव पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा कांग्रेस को हटाने के लिए दिया था। तब लालू यादव उनके साथ थे, आज उसी कांग्रेस के साथ राद खड़ी हैं जिसने जेपी का अपमान किया। चिराग ने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त तंज कसा।

बहुजन भीम संकल्प समागम राजगीर में उमड़ा बहुजनों का जनसैलाब

राजद के तेजस्वी यादव को निशाना बनाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज वे कलम बांट देंगे। लेकिन जब सत्ता में थे तो नौकरी देने के नाम पर लोगों की जमीन लिखवा लिए। अब फिर लालच दे रहे हैं। इस बार न जाने क्या लिखवा लेंगे!
चिराग पासवान ने कार्यक्रम में उपस्थित बहुजनों को आस्वस्त करते हुए कहा कि हमारे खून का एक-एक कतरा बिहार के लिए है। जब तक चिराग पासवान जिंदा है, तब तक संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं। जो लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सोचते हैं, उन्हें चिराग पासवान से डर लगता है।

Chirag Paswan 1 1 22Scope News

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का राजगीर में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

चिराग ने 2020 की याद दिलाकर चुनौती का एलान किया है। चिराग पासवान ने अपने पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का जिक्र करते हुए कहा कि 2020 में जब मैंने यह नारा दिया था तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो गया था। आज फिर चिराग पासवान बिहार लौटना चाहता है, तो फिर से उनकी पीड़ा बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन ने संविधान के नाम पर लोगों को भ्रम में डालने की कोशिश की। लेकिन जनता ने मोदी जी को समर्थन दिया। अब फिर से यही खेल खेला जा रहा है। चिराग पासवान ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता विपक्ष के झूठे प्रचार में नहीं आएगी। 2020 में या ब्रह्मपी लाया जा रहा था कि नरेंद्र मोदी की तीसरी बार अगर सरकार बनी तो संविधान को खत्म कर दिया जाएगा संविधान खतरे में आ जाएगा आज उनसे पूछना चाहता हूं कि संविधान 1975 में जब खतरे में आया था तब सरकार किसकी थी। आपातकाल को किसने लगाया था। संविधान से किसने खिलवाड़ किया था?

यह भी देखें :

चिराग के साथ पार्टी के सांसद और कई नेता रहे मौजूद

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, सांसद शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा वीणा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना, नालंदा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, जहानाबाद जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार, गया जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली, जमुई जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, पटना पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, लखीसराय जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और श्याम देव पासवान समेत पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के सैकड़ों नेता समेत लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Chirag Paswan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : चिराग का तेजस्वी पर तंज, कहा- जनता उन्हें 15 साल दिया, बिहार को कर दिया बर्बाद

अंशु झा की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates