Crime News: संदिग्ध हालत में मिला पति का शव, तीसरी पत्नी बेटी को लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय युवक विकास कुमार का शव उसके किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। इस वारदात में उसकी तीसरी पत्नी रिया को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है, जो अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ फरार है। मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है।

Crime News: झगड़े के बाद मिला शव

मूल रूप से जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र स्थित जयसिंह हथेरा गांव का निवासी विकास कुमार कई वर्षों से वाराणसी के नेपाली बाग इलाके में अपनी तीसरी पत्नी रिया और उसकी बेटी के साथ रह रहा था। विकास एक होटल में नौकरी करता था और यह उसकी तीसरी शादी थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात विकास और रिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह मकान मालिक संजय गुप्ता ने देखा कि विकास का कमरा खुला पड़ा था और वह जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Crime News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि शव पर सिर में हल्की चोट के निशान मिले हैं, लेकिन शरीर पर अन्य किसी बाहरी चोट का स्पष्ट निशान नहीं मिला है। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रिया छत के रास्ते बेटी के साथ फरार हुई होगी।

Crime News: पहली पत्नी का आरोप

मृतक की पहली पत्नी रीता देवी और उनके परिजनों ने रिया पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिया सारे गहने और नकदी लेकर भाग गई है। वहीं पुलिस ने रिया की तलाश शुरू कर दी है और हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की मदद से जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...