पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करारा हमला किया है। तेजस्वी यादव के 20 महीने मांगे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि जनता ने इनको और इनके परिवार को 15 साल दिया था। इन 15 सालों में इन्होंने बिहार को बर्बाद करने का काम किया। आज भी जो बिहार को छोड़ कर गए थे उनको अभी तक वो जंगलराज याद है। 90 के दशक में जो इन्होंने किया उसकी याद लोगों को है और जो बिहार का विकास नहीं हो पाया इसके जिम्मेदार राजद पार्टी है।

चुनाव आयोग में समय-समय पर पुनरीक्षण होते रहते हैं – चिराग पासवान
चुनाव आयोग के फैसले को लेकर विपक्ष के द्वारा विरोध करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि समय-समय पर इस तरह का पुनरीक्षण होता है। इससे फर्जी वोटरों पर लगाम लगती है और पारदर्शिता आती है। लेकिन विपक्ष को हार का डर सता रहा है इसलिए यह लोग विरोध कर रहे हैं। ईवीएम पर इन्होंने कितनी बार विरोध किया। अब जब नवंबर में उनकी हार होगी तो उनके पास विरोध का कोई ना कोई जरिया रहना चाहिए।
यह भी पढ़े : बाबा साहेब को लेकर पार्टी ने करवा लिया है इस बात का पेटेंट, लोजपा(रा) ने कहा ‘चिराग पासवान…’
रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Highlights







