झारखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही सलाखों के पीछे होंगे भ्रष्टाचारी

हुसैनाबाद. केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे। राज्य की महिलाओं-लड़कियों को प्रति माह 2100 रुपये सीधा उनके खाते में भेजे जाएंगे। गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये में दिए जाएंगे। साथ ही दो त्योहारों पर दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। राज्य में एक भी कच्चा मकान नहीं रहेगा, सभी का पक्का मकान बनवाया जाएगा। बालू फ्री कर दिया जाएगा।

हुसैनाबाद में गरजे शिवराज

उन्होंने कहा कि हेमंता बिस्वा सरमा ने हुसैनाबाद को पहली कैबिनेट में जिला बदलने का जो वादा किया है, वह अटल है। सरकार बनने के साथ हुसैनाबाद जिला बनेगा। मगर राम के नाम पर होगा तो दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में भी कई जगहों का नाम बदला है। उससे किसी को क्या दिक्कत हो सकती है? उन्होंने कहा कि नवाब के बेटे हुसैन का नाम क्यों रहेगा?उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री वह खुद हैं। हुसैनाबाद का कायाकल्प करने की जवाबदेही उन पर होगी।

उन्होंने हुसैनाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का संकल्प उपस्थित लोगों को दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन किसी जादूगर से काम नहीं है। यह लोग पहाड़, पत्थर, बालू, नौकरी को खा गए। पीएम नल जल योजना के पैसे को मिथिलेश ठाकुर और हेमंत सोरेन पी गए। इन लोगों ने झारखंड के 19 बच्चों को दौड़ाकर मार डाला है।

बीजेपी की सरकार बनते ही सलाखों के पीछे होंगे भ्रष्टाचारी

उन्होंने कहा कि लूटने और नौकरी बेचने वालों का पेट फाड़कर पैसा निकालने का काम करेंगे। लूटने वाले को बीजेपी का सरकार बनते ही सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे हुसैनाबाद के लोगों को वचन देकर जा रहे है। पहली कैबिनेट में हुसैनाबाद को जिला बनाएंगे। यह शिवराज का वचन है। प्राण जाये पर वचन न जाये। जो वादा किया है उसे संकल्प लेकर पूरा करने का काम करेंगे। यह भाजपा की गारंटी है। भाजपा जात पात की राजनीति नहीं करती। सभी को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उनका आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम दर्जकर जमीन की खरीद की जाती है। भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें भगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने सीता सोरेन का अपमान करने वाले इरफान को भी अड़े हाथों किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बहन बेटियों का अपमान करने वाले लोग है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी आप की है। 13 नवंबर को कमल का बटन दबाकर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने और नरेंद्र भाई मोदी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। सभा के पूर्व शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे फूल माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!