Advertisment

अमित शाह आज आ रहे हैं रांची, कल बीजेपी का संकल्प पत्र करेंगे जारी

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र कल जारी होगा। इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे। वे आज रांची आ रहे हैं। साथ ही अमित शाह कल धालभूमगढ़, सिमरिया और बरकट्ठा में चुनावी सभा करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को झारखंड आएंगे। वे यहां चाईबासा और गढ़वा में चुनावी सभा करेंगे।

दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने चुनावी हलफनामा में हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर कहा कि हेमंत सोरेन कमाल के जादूगर हैं। 2019 में उन्होंने अपनी उम्र 42 साल बताई थी और 2024 में 49 साल बताई है। उन्होंने 5 साल को 7 साल कर दिये हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी और अमित शाह की सभाएं

वहीं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के रांची दौरे को लेकर शिवराज सिंह चौहन ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के चाईबासा और गढ़वा में सभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नवंबर को रांची आएंगे और 3 नवंबर को धालभूमगढ़, सिमरिया और बरकट्ठा में सभा करेंगे। शिवराज ने कहा था कि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी को बचाने का काम बीजेपी करेगी। बीजेपी की सरकार बनने के बाद हर महीने की 11 तारीख को माता-बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर भाजपा अपना विस्तृत घोषणा पत्र जारी करेगी।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...