बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विदेश दौरे से वापस बिहार लौट चुके हैं। उनके वापस लौटते ही सीट शेयरिंग पर मामला साफ हो गया। सीएम नीतीश के करीबी पूर्व मंत्री संजय झा विदेश से लौटने के बाद कहा कि एनडीए में सब सही है। इस दौरान संजय झा ने कहा कि एनडीए में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि हम काम कर रहे हैं कि कैसे बिहार की 40 की 40 सीट जीत सकें।
इसके साथ ही जदयू और भाजपा में सीटों की अदला बदली के सवाल पर कहा कि यह संभव है। जानकारी के अनुसार जदयू बिहार के 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिससे लिए जदयू को कोई परेशानी नहीं है। वहीं संजय झा से जब मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकृत हैं। जल्दी ही इस बात पर फैसला ले लिया जायेगा।