मंच पर आते ही पीएम मोदी को दिखने लगे ‘भूत’, प्रधानमंत्री पर जेएमएम का पलटवार

रांची. जमशेदपुर में आज पीएम मोदी ने राज्य के सत्ताधारी दल पर जमकर हमला बोला। अब इस पर जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया है। इस दौरान जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उन्होंने (पीएम मोदी) भूत शब्द का उपयोग किया, जब वह मंच पर आए तो उनको सब भूत दिखने लगे। कोई कांग्रेस का भूत तो कोई झामुमो का भूत तो कोई जेवीएम से गया हुआ भूत।’

जेएमएम पर पीएम मोदी का निशाना

दरअसल, पीएम मोदी ने आज जमशेदपुर में कहा, ‘JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी JMM को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल JMM का भी हो रहा है।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी बुरी तरह से हताश और पराजित थे। उन्होंने मंइयां योजना और अबुआ आवास पर चर्चा की, लेकिन संबोधन में बिरसा मुंडा के बाद पोटो हो का नाम लिया जो कि उनको पहले पता नहीं था, लेकिन हेमंत सोरेन ने ग्रामीण खेल योजना लाइव से यह पता चला की पोटो हो कौन थे।

पीएम मोदी पर जेएमएम का पलटवार

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का झारखंड में दौरा हुआ, जो कि पहले से ही तय था, जिसमें जमशेदपुर से 6 वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया जाना था। उन्होंने कहा कि हमलोगों को उम्मीद थी कि शायद कोई बड़ी सौगात देंगे। जो हमारा बकाया 136000 करोड़ रुपये हैं, कम से कम इसकी घोषणा कर देंगे, लेकिन उन्होंने उस पर कोई बात नहीं कही।

भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम आवास की फिर से उन्होंने घोषणा की। 2014-2019 में वह बार-बार कहते थे कि देश के हर एक व्यक्ति को 2022 तक अपना घर होगा। 2021 के बाद पीएम आवास ही बंद कर दिया, तब राज्य सरकार को आवास की घोषणा करने की जरूरत पड़ी।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...