पटना : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा से बक्सर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। लोकसभा में ललन सिंह के व्यवहार पर पटना एयरपोर्ट पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वह भड़के तो हम तड़के। वह क्या लोक लाज और लोकतंत्र की बात करेंगे जो लोकतंत्र के हत्यारे के गोद में पलटू राम की पूरी टीम बैठी हुई है।
अश्विनी कुमार चौबे ने विपक्षी पार्टियों के इंडिया बनाए जाने पर कहा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। नीतीश कुमार रही बात राहुल गांधी की तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। एनडीए की सरकार 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी।
https://22scope.com/ashwini-choubey-sitting-on-silent-protest-in-support-of-the-farmers-of-buxar/
कुमार गौतम की रिपोर्ट







