PATNA: बक्सर में किसानों पर हुए हमले के बाद अब बीजेपी भी खुलकर सरकार के खिलाफ सामने आ गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे आज पटना में एक दिवसीय मौन उपवास पर बैठे. मौन उपवास पर बैठने से पहले अश्वनी चौबे ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नीतीश पर दरभंगा एम्स पूरा नहीं करने देने में साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार जानबूझकर एम्स नहीं बनने देना चाहती है.

अश्विनी चौबे – नीतीश सरकार को बताया आतंकवादी सरकार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बक्सर के किसानों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने नीतीश सरकार को आतंकवादी सरकार बताते हुए कहा कि मुआवजा मांगने पर किसानों को घर में घुसकर पीटा गया.
अश्विनी चौबे – ‘बिहार में आ गया जंगलराज पार्ट 2’
अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में जंगलराज पार्ट 2 आ गया है.
हर जगह हत्या, लूट जैसी वारदात बढ़ी है. बीच सड़क
हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. अपराध
पर सरकार का कोई लगाम नहीं है. लूट की वारदात
रुकने का नाम नहीं ले रही है. लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
- Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की तैयारी अभी से करें! 7 नवंबर की ट्रेन के टिकट कब से होंगे बुक?
- Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी Apollo Hospital Kolkata की सुपर स्पेशलिटी OPD सेवा
- Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर, फिर भी बाढ़ नियंत्रण में, 1 से 2 दिन में सुधार की उम्मीद

















