असम के मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे झारखंड

असम के मुख्यमंत्री

रांची. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा 1 और 2 अगस्त को झारखंड के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर आएंगे। 1 अगस्त को जाएंगे पाकुड़ और 2 अगस्त को जमशेदपुर जाएंगे।

असम के मुख्यमंत्री का झारखंड दौरा

भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी एवं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अपने दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर 1 अगस्त को विमान द्वारा 9.30 बजे पूर्वाह्न देवघर आएंगे। सरमा देवघर से गाय बथान पाकुड़ जाएंगे। वे अपराह्न 2.30 बजे पाकुड़ में प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम को रांची आएंगे।

वहीं 2 अगस्त को हिमंत बिश्वा सरमा जमशेदपुर प्रवास पर जाएंगे। अपने व्यस्त सांगठनिक कार्यक्रम के बाद वे भाया रांची विमान द्वारा गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।

Share with family and friends: