Advertisment

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का किया परिभ्रमण

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का परिभ्रमण किया. रघुवर दास ने मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के अवसर पर विकास तीर्थ अभियान के तहत कैंसर हॉस्पिटल के परिभ्रमण का कार्यक्रम किया. अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ (कर्नल) मदन मोहन पांडे ने अस्पताल के बारे में जानकारी दी. रघुवर दास ने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की.

डॉक्टर पांडे ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है. यहां जांच और इलाज की दरें भी काफी कम है. पहले फेज में 200 करोड़ रुपए की लागत से 7.5 एकड़ में बने इस अस्पताल में रेडियोलॉजी, कीमोथेरेपी और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. अगले फेज में ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए बिल्डिंग का निर्माण होगा. मरीजों के परिजनों के रहने के लिए 1 एकड़ में प्रेमाश्रय बनेगा. सीसीएल से सीएसआर के तहत इसका निर्माण होगा. गंभीर मामले में मुंबई स्थित टीएमएच के चिकित्सकों से टेली कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से इलाज में सहयोग लिया जा रहा है. यहां थर्ड और फोर्थ ग्रेड में पूरी तरह स्थानीय लोगों को नौकरी दी गई है.

raghuwar das interacted with patients in hospital 22Scope News

इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि रांची में कैंसर हॉस्पिटल उनका सपना प्रोजेक्ट रहा है. इसी को देखते हुए मोमेंटम झारखंड के दौरान उन्होंने रतन टाटा से इसके निर्माण के लिए आग्रह किया था. 2019 में भूमि पूजन में वे आए थे. उन्होंने कहा कि आज अपना सपना पूरा हुआ देख काफी अच्छा लग रहा है. अब झारखंड ही नहीं आसपास के राज्यों के लोगों को भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा. भ्रमण के बाद उन्होंने राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह से बात कर इसे यथाशीघ्र मुख्यमंत्री असाध्य बीमारी योजना में शामिल करने का आग्रह किया.

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...