बंगाल-असम सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगा ऐलान

पटना : साल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम चार बजे निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा। बंगाल सहित पांच राज्यों के 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभाओं चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा होगा। चुनाव आयोग की आज यानी 15 मार्च को शाम चार बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है।

सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा

सूत्रों के अनुसार, सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा, जहां मतदान तीन से चार चरणों में कराया जा सकता है। वहीं असम में दो चरणों में वोटिंग होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से मतदान कराने की योजना बना रहा है। खासकर, पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील क्षेत्रों और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान की तैयारी की गई है।

कब से शुरू होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

सूत्रों का कहना है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होकर मई के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान सभी राज्यों में मतदान के बाद मई के पहले हफ्ते में मतगणना कराकर नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इन चुनावों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं केरल और असम में भी सत्ता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जोरदार चुनावी जंग होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव : मतदान से पहले NDA में मंथन, बैठकों का दौर जारी, पर्यवेक्षक भी रहे मौजूद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img