Advertisment

राज्यसभा चुनाव : मतदान से पहले NDA में मंथन, बैठकों का दौर जारी, पर्यवेक्षक भी रहे मौजूद

पटना : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार यानी 16 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में मंथन का दौर जारी है। साथ ही बड़े नेताओं के आवास पर लगातार बैठकें हो रही हैं। शनिवार को बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई तो लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई।

लोजपा ऑफिस में हुई NDA की बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए। बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री हर्ष मल्होत्रा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिंहा समेत लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी शामिल हुए।

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर हुए NDA की बैठक

पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिस पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी। यह बैठक जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर हुई, जहां कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले रणनीति और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।

राज्यसभा चुनाव से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा – मंत्री श्रवण कुमार

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह बैठक राज्यसभा चुनाव से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नेताओं को कुछ निर्देश दिए जाते हैं और उन्हीं का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की बैठकें आयोजित की जाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी सिलसिले में एक और बैठक शाम को विजय कुमार चौधरी के आवास पर होने वाली है। उस बैठक के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस नेता का मतदान किस उम्मीदवार के पक्ष में होगा।

S Kumar 22Scope News

उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर भी हुई बैठक

इधर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के यहां विधानमंडल की बैठक हुई है। 16 मार्च को चुनाव होने वाला है।
उन्होंने कहा कि पांचों सीट एनडीए जीतेगी, चार तो तय हैं और पांचवां भी बड़े अंतर से जीत रहे हैं। बीजेपी विधायक सुनील कुमार पिंटू ने भी पांचों सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि यह भोज जीत की ही पार्टी है।

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज, NDA की बैठक, सम्राट ने विधायकों को घर बुलाया

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...