पटना : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से हो रही है। आज यानी आठ अक्टूबर को दोनों जगहों का रिजल्ट आएगा। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 90-90 सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी बहुमत पार कर गई है। बीजेपी (46), कांग्रेस (37), आईएनएलडी (1), बसपा (1) और निर्दलीय पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (39), बीजेपी 28, कांग्रेस (8), जेकेपीडीपी (4), जेपीसी (2) और निर्दलीय सात सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी है।
यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव रिजल्ट : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के रुझान आने शुरू
यह भी देखें :


