झारखंड में त्योहारों के बाद होगा विधानसभा का चुनाव

Desk. जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। हालांकि झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान होना बाकी है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि झारखंड में विधानसभा का चुनाव त्योहारों के बाद होगा। फिलहाल जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी, जबकि हरियाणा में एक चरण में वोटिंग होगी। इसका नतीजा 4 अक्टूबर को आएगा।

झारखंड में विधानसभा का चुनाव

बता दें कि, इस साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे पहले यहां विधानसभा चुनाव होना है। इसको लकेर अभी से ही राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गया है। इस चुनाव के मध्यनजर आज ही बीजेपी मंडलाध्यक्षों की बैठक होनी है। प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल होंगे और मंडल अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।

वहीं इस विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भी तैयारियों में जुट गया है। हाल ही में इस चुनाव को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें झारखंड के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जीए मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। वहीं विधानसभा का चुनाव को लेकर जेएमएम भी लगातार तैयारी कर रही है।

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 18 सिंतबर को होगी, दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे या अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। साथ हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी।

बता दें कि, हरियाणा विधानसभा में 90 सीट है। यहां सभी सीटों पर एक साथ विधानसभा का चुनाव होगा। यहां मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी यहां विधानसभा का चुनाव खुद के बल पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल बीजेपी सहयोगियों और निर्दलिय के साथ मिलकर सरकार में है।

वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 90 है। जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। यहां तीन चरणों में वोटिंग होगी। फिलहाल धारा 370 में हटने के बाद वहां विधानसभा सस्पेंड है। यहां फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की पार्टी के साथ बीजेपी मुख्य भुमिका में हैं। हालांकि फारूक अब्दुल्ला कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...