Bihar में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विधानसभा का सत्र रहा हंगामेदार, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा…

पटना: Bihar विधानमंडल के बजट सत्र के दसवें दिन भी सदन काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जम कर हमला किया। विपक्ष ने सदन शुरू होने से पहले सदन के बाहर भी जम कर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही सदन के अंदर ही हंगामा किया। विपक्ष ने Bihar में लॉ एंड ऑर्डर के मामले में नीतीश सरकार को पूरी तरह से फेल बताया। इसके साथ ही विपक्ष ने बीते कुछ दिनों में बिहार में पुलिस पर हमले को अपना हथियार बनाया और कहा कि बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि अब पुलिस पर भी हमला करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें – Holi के बाद फिर स्टेशन पर बढ़ी भीड़, ट्रेन में जगह नहीं तो हवाई किराया आसमान में…

जब Bihar पुलिस की ही सुरक्षित नहीं है तो फिर वह आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी। विपक्ष के हमले पर सत्ता पक्ष लगातार कहते हुए दिख रहा है कि बिहार में हर छोटे बड़े अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मामले में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जब पुलिस पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने जाती है और पुलिस पर हमला होने के कारण जब पुलिस कार्रवाई करती है तो लोग कहते हैं कि पुलिस पागल हो गई है, प्रशासन निरंकुश हो गयी है।

यह भी पढ़ें – Politics के रंग में रंग गये निशांत! जदयू के नेता ने कहा ‘अब तो…’

वर्तमान में Bihar में पुलिस पर जो हमले हो रहे हैं वह दुखद है, इन घटनाओं की जितनी निंदा की जाये कम है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पुलिस पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी घटनाएँ मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और वे खुद सभी मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। वे लगातार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और किसी भी सूरत में अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Holi के बाद फिर स्टेशन पर बढ़ी भीड़, ट्रेन में जगह नहीं तो हवाई किराया आसमान में…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img