भविष्य बताने वाले ज्योतिष की बीवी ने कर दी वर्तमान खराब

BOKARO: भविष्य बताने वाले ज्योतिषी की कुंडली में उस वक्त ग्रहों नक्षत्रों का प्रकोप आ गया जब उसकी पत्नी वहीं आ धमकी जहां वो लोगों का भविष्य बता रहे थे. और वहां उपस्थित लोगों से इन पर विश्वास ना करने की अपील की. ज्योतिषी की पत्नी ने उसे धोखेबाज और परिवार को नहीं देखने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया. वहीं पत्नी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए ज्योतिषी ने कहा कि वह पत्नी की हरकतों से तंग आकर घर से बाहर रहता है.

बोकारो समाहरणालय के पास की अजीबोगरीब घटना

jyotishi ki patni 22Scope News


बोकारो समाहरणालय के पास एक अजीबोगरीब मामला उस वक्त सामने आया जब एक ज्योतिष लोगो का भविष्य देख उसका भविष्य बता रहे थे इसी दौरान उस भविष्यवक्ता की पत्नी वहीं पहुंचकर उसकी फजीहत करनी शुरु कर दी.
दरअसल बोकारो उपायुक्त कार्यालय के सामने हर दिन की भांति आज भी एक भविष्यवक्ता जमीन में अपनी दुकान लगाकर लोगों का भविष्य देख रहा था और उपाय बता रहा था इसी दौरान उनकी पत्नी मौके पर आ धमकी और हंगामा करने लगी.

jyotishi 3 1 22Scope News

हंगामा देखकर भविष्य दिखाने पहुंचे लोगों सहित आसपास के

लोगों की भीड़ जमा हो गई और तब पता चला कि भविष्य देखने

वाले भविष्यवक्ता अपनी बुजुर्ग पत्नी को छोड़कर दूसरे जगह रह रहे हैं

और उनकी देखभाल भी नहीं कर रहे हैं. ऐसे में बुजुर्ग पत्नी ने

अपना आपा खोते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और लोगों से उनसे भविष्य नहीं दिखाने की अपील करने लगी.

भविष्य : ‘बरसों की मेहनत पर पानी फिरता देख रफ्फू चक्कर हुए ज्योतिषी’

jyotishi 2 22Scope News

मौके की नजाकत को देखते हुए भविष्यवक्ता भी समझ गया था

कि बरसों की मेहनत पर पत्नी ने अब पानी फेर दिया है तब वो

बोरिया बिस्तर समेट कर यहां से रफू चक्कर हो गये.

इस दौरान पत्नी ने कहा कि हमारी देखभाल नहीं करते हैं

और लोगों का भविष्य बता रहे हैं. वहीं ज्योतिषी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया.

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...