Bokaro : तर्पण करके निकले पति-पत्नी की ट्रक की चपेट में दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

Bokaro : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में एक एक दर्दनाक घटना घटी जहां ट्रक की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई है। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट की बताई जा रही है।

Bokaro : गुस्साए लोगों ने कर दिया सड़क जाम

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गये। परिजनों के अनुसार मृतक संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ घर में तर्पण करने के बाद घर से निकले थे जहां घर से कुछ ही दूरी पर गोविंद मार्केट के पास ट्रक के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और बोकारो उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े है।

Bokaro : ये सड़क हादसा नहीं हत्या है-ग्रामीण

परिजनों का कहना है कि ये सड़क हादसा नहीं हत्या है क्योंकि ट्रक द्वारा ठोकर मारने के बाद स्थानीय लोग ट्रक को रोकने के लिए कह रहे थे। अगर ट्रक ड्राइवर द्वारा ब्रेक मारा जाता तो दोनों की मौत नहीं होती, लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा हल्ला करने के बाद भी ट्रक चढ़ा दिया गया जिससे मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि हमलोगों ने बियाडा को लगाने के लिए जमीन दिया लेकिन आज तक सड़क चौड़ीकरण नहीं हो पाया। वही मौके पर बालीडीह थाना पुलिस पहुंचकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...