Jharkhand: बीते कल शाम 7 बजे मौसम विभाग ने चतरा, गुमला, हजारीबाग,खूंटी कोडरमा लोहरदगा पलामू रामगढ़ में Heavy Thundring के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की थी इसके बाद भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 7.30-8 बजे के बीच एयर एंबुलेंस ने कैसे उड़ान भरी अब इस पर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने भी सवाल उठाया है।
मंत्री इरफान अंसारी ने उठाया सवाल
मंत्री इरफान अंसारी का सवाल भी वाजिब दिख रहा है (Heavy Thundring)चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए की गई घोर मानवीय लापरवाही प्रथम दृष्टया में प्रतीत हो रही है। घटना के चश्मदीद ने जो जानकारी मीडिया को दी है उसके अनुसार घटना से पहले एयर एंबुलेंस जमीन से काफी कम उंचाई पर उड़ान भर रहा था काफी तेज आवाज हो रही थी घटना से कुछ समय पहले एयर एंबुलेंस का एक डैना धमाके के साथ टूटकर गिर गया जिसके बाद लगभग 1 किमी दूरी तय करने के बाद पूरा विमान गिर गया ऐसा प्रतीत होता है कि एयर एंबुलेंस को थंडरिंग का सामना करना पड़ा होगा।
Read More: Air Ambulance Crash Mystery: ‘7’ का अशुभ संयोग, क्या बार-बार दोहराती है यह त्रासदी?
मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे चतरा
बता दें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए आज सुबह ही चतरा पहुंचे थे। सदर अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले मंत्री मृतकों के शवों को देखा और पोस्टमार्टम तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने सवाल उठाया कि मौसम खराब होने के बावजूद विमान ने उड़ान कैसे भरी, ये जांच का विषय है।
आश्रितों को दिया जाएगा उचित मुआवजा
इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतकों के स्वजनों के साथ सरकार की पूरी संवेदना है। आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। घटना की सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी और जो कोई भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
Highlights


