Godda- प्यार में क्लीन बोल्ड- ना उम्र की सीमा हो ना प्यार में हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन.
यही मन की बात गोड्डा कोर्ट में जज पद पर आसीन शिवपाल सिंह ने सुनी और
64 वर्ष की उम्र में जब हम और आप रिटायरमेंट लेकर
नाती पोते के साथ जीवन का अंतिम पड़ाव पार कर रहे होते हैं,
अपने जीवन के कई अन्य अहम फैसलों की तरह उन्होंने एक और
अहम और सबसे अहम फैसला ले लिया.
वह फैसला था अपनी प्रेमिका और भाजपा नेत्री नुतन तिवारी की मांग में सिंदुर भरने का.
प्यार में क्लीन बोल्ड, खबर आग की तरह फैली

कहा जाता है कि शिवपाल सिंह ने नुतन तिवारी को अपनाने का फैसला लिया,
तो जिसने भी सुना भौंचक रह गयें,
लेकिन शिवपाल सिंह कहां हार मानने वाले थें, उन्होंने अपना अंतिम फैसला सुना दिया था,
जिसमें अपील और रीविजन की कोई गुंजाइश ही नहीं थी और
बेहद ही सादे समारोह में नुतन तिवारी को अपनी जीवन संगीनी बना लिया.
अब इस शादी की चर्चा काफी गर्म है. लोग तरह तरह की बात कर रहें हैं,
चौक चराहों पर इसकी चर्चा हो रही है.
ठेले वाले से लेकर चाय की दुकान पर इसकी चर्चा हो रही है,
लोग चाय की चुस्कियों के साथ अब इसकी मेरिट पर चर्चा कर रहें हैं.
प्यार में क्लीन बोल्ड, लेकिन अपने फैसले से सभी को चौंकाया
लेकिन यह तो मानना ही होगा कि शिवपाल सिंह ने इस प्रचलित धारणा को खंडित किया है कि
रिटायरमेंट के बाद जीवन समाप्त हो जाता है,
यदि आप में शिवपाल सिंह की तरह जीवन के प्रति जज्बा हो तो आप
इस उम्र में भी नयी शुरुआत कर सकते हैं, जीवन में कुछ करने की कोई उम्र नहीं होती,
जीवन में नहीं होती शुरुआत की उम्र
सवाल सिर्फ और सिर्फ जज्बे का है.
प्यार में क्लीन बोल्ड – चर्चित चारा घोटाला (fodder scam) मामले में
लालू यादव को सजा सुनाने वाले शिवपाल सिंह 64 वर्ष की उम्र में प्यार में क्लीन बोल्ट हो गयें.
उन्होंने अपनी प्रेमिका नूतन तिवारी से शादी रचा ली है.
लोगों में इनकी शादी चर्चा का विषय बन चुका है.
बिहार से शुरु हुई स्वदेश दर्शन ट्रेन, जानिये कैसे करावायें बुकिंग
Highlights


