Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू उठाव, रोज 200 ट्रक शहर में एंट्री

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।


Illegal Sand Mining : झारखंड की राजधानी रांची में अवैध बालू खनन और ढुलाई का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के 19 बालू घाटों से अब तक एनओसी नहीं दी गई है, इसके बावजूद रोजाना 200 से अधिक बालू लदी गाड़ियां शहर में प्रवेश कर रही हैं। यह पूरा खेल देर रात से सुबह तक खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


Key Highlights

  • रांची के 19 घाटों से बिना NOC बालू उठाव जारी

  • रोज 200 से अधिक बालू लदे वाहन शहर में प्रवेश

  • 10 थाना क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं गाड़ियां

  • रात से सुबह तक चलता है खनन और ढुलाई का खेल

  • पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल


 Illegal Sand Mining :10 थाना क्षेत्रों से गुजरकर शहर पहुंच रही बालू गाड़ियां

बालू लदे हाइवा और टर्बो ट्रक घाटों से निकलकर शहर तक पहुंचने के लिए करीब 10 थाना क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं। नागफेनी और कारो नदी घाट से निकलने वाली गाड़ियां लापुंग, बेड़ो, नगड़ी, दलादली टीओपी, रातू और पंडरा ओपी होते हुए शहर में प्रवेश करती हैं।
वहीं छापर घाट से बालू ढुलाई पिठौरिया, कांके, बरियातू, बुढ़मू, ठाकुरगांव और रातू थाना क्षेत्र से होकर पंडरा ओपी के रास्ते शहर तक पहुंचती है।

रातभर चलता है खनन और ट्रांसपोर्ट का नेटवर्क

नागफेनी, छापर के अलावा सिल्ली, सोनाहातू और बुंडू स्थित कांची नदी घाटों पर भी देर रात से ही बालू लोडिंग शुरू हो जाती है। हाइवा और ट्रक पहले एक स्थान पर इकट्ठा होते हैं, फिर वहां से बालू ट्रैक्टर में लोड कर अलग-अलग स्थानों तक भेजा जाता है।
यह पूरा नेटवर्क रात से लेकर सुबह 7 बजे तक सक्रिय रहता है, जिससे शहर की सड़कों पर बालू लदे वाहनों का दबाव बना रहता है।

पुलिस की अनदेखी पर उठे सवाल, थानेदारों ने जताई अनभिज्ञता

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के बावजूद संबंधित थाना प्रभारी इससे अनजान बने हुए हैं। पूछने पर अधिकांश थानेदारों ने यही कहा कि उन्हें बालू गाड़ियों के संचालन की जानकारी नहीं है।
हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि वरीय अधिकारियों तक को इस गतिविधि की जानकारी है, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पटना DM का आदेश, अत्यधिक गर्मी के कारण 20 जून तक...

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम...

मुरलीगंज में व्यापारियों का महाकुंभ, प्रशासन व पुलिस के साथ सीधा...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ...

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...