पटना : ‘भारत रत्न’ से अलंकृत देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आज पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ‘ सुशासन पद यात्रा’ निकाली गई। इसमें दिग्गज नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आमलोग भी बड़ी संख्या में भाग लिए। यह पदयात्रा बोरिंग रोड चौराहा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचमुखी महावीर मंदिर तक गई। पदयात्रा के बाद महावीर मंदिर के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वाजपेयी सदैव सुशासन और जनकल्याण सरकार के पैरोकार रहे। उनकी जब सरकार बनी तो उन्होंने इसे धरातल पर उतारकर भी दिखाया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सही अर्थों में अजातशत्रु थे। भाजपा के नेताओं के अलावा अन्य दलों में भी उनके प्रशंसक रहे। दृढ़ निश्चय की प्रतिमूर्ति रहे अटल बिहारी के विषय में कहा जा सकता है कि वे अटल थे और सदैव अटल ही रहेंगे। इस अवसर पर मंत्री बिहार सरकार नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी जी एवं नव मनोनीत मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य सम्मानीयजन उपस्थित रहे।
खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टाॅनिक
पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के अवसर पर मोइन-उल-हक स्टेडियम पटना में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश की ओर से आयोजित पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे।

खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टाॅनिक
यह भी देखें :
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी न केवल कवि हृदय सम्राट थे बल्कि वे खेल प्रेमी भी थे। उन्होंने बताया था कि खेल न केवल स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है मन मस्तिष्क के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन टॉनिक है। खेल हमारे मानसिक कौशल को विकसित करता ही है हमारे मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार लाता है। खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह भी पढ़े : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Highlights


