Advertisment

Aurangabad car accident-दो डंपर के बीच फंस एक्सयूवी के उड़े परखच्चे

 Aurangabad car accident

कोलकाता से गोरखपुर जा रही एक एक्सयूवी कार का दो डंपर के बीच फंस जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी,

जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये.

मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के गोरखपुर निवासी नन्दकिशोर कुमार, जबकि घायल की पहचान अजय शाही ,

अनिरुद्ध सिंह और जुगनू के रुप में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक सभी गोरखपुर से कोलकाता गए थे, लौटने के क्रम शनिवार की रात को औरंगाबाद

में आराम किया और रविवार की सुबह गोरखपुर के लिए रवाना हुए.

लेकिन जैसे ही बारुण थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित बब्लू लाइन होटल के समीप पहुंचे,  डंपर ने पीछे टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक डंपर से टकरा गई और

दोनों डंपरों के बीच पीस कर रह गयी.

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.आनन फानन में स्थानीय लोगों की पहल से सभी को सदर,

अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नन्दकिशोर को मृत घोषित कर दिया.

दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सभी घायल किसी कंट्रक्शन कम्पनी के संवेदक है और उसी सिलसिले में गोरखपुर जा रहे थे.

इधर दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बारुण थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है.

 रिपोर्ट-दीनानाथ 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...