औरंगाबाद: जल्लाद बहू ने बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा

औरंगाबाद : जल्लाद बहू- अक्सर आपने दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा बहू की पिटाई और उत्पीड़ करने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन औरंगाबाद में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जल्लाद बहू अपने मां समान बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटती हुई दिखाई दे रही है. मामला औरंगाबाद का बताया जा रहा है. हालांकि न्यूज 22 स्कोप इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल वीडियो कहां का है, कब का है, यह भी स्पष्ट नहीं है.

pitai1 22Scope News

बहू ने छड़ी से बूढ़ी सास की बेरहमी से की पिटाई

इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग सास को जल्लाद बहू द्वारा बेरहमी से छड़ी से पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो से ऐसा लग रहा है कि दोनों महिलाएं सास-बहू है और बहू सास को हाड़ कंपा देनेवाली सर्दी के मौसम में छड़ी से बेदर्दी से पीट रही है. हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे है.

pitai12 22Scope News

जल्लाद बहू: मानवता को किया शर्मसार

यह वायरल वीडियो मानवता को शर्मसार करनेवाला है. वीडियो में पहले चिल्लाती हुई बुजुर्ग महिला अपने हाथ और पैर के बल पर रोड के किनारे घर से बाहर भाग रही है. वृद्ध महिला के पीछे एक जवान महिला निकलती हैं और उसके हाथ में एक छड़ी है. वह छड़ी से वृद्ध महिला को मारना शुरू कर देती है. बुजुर्ग महिला के बाल को पकड़कर खींचती है. जमीन पर पटक देती है. इससे भी मन नहीं भरता तो वह फिर हाथ में ली हुई छड़ी से बुजुर्ग पर वार करती है.

सभ्य समाज के समक्ष बड़ा सवाल

वीडियो में आ रही आवाज से ऐसा लग रहा है कि बुजुर्ग महिला डर के कारण घर से बाहर भाग आई है. ऐसा लगता है कि किसी ने छिपकर इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि यह वायरल वीडियो सभ्य समाज के समक्ष सवाल खड़े कर रहा है. इस तरह का जो कुकृत्य बहू बुजुर्ग महिला के साथ कर रही है, वह कहीं से भी जायज नहीं है. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज को आगे आना ही होगा, तभी बुजुगोँ का सम्मान बच सकेगा और घरेलू हिंसा से बच सकेंगे.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Saffrn

Trending News

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img