Advertisment

‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ का आगाज

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता को डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की सौगात दी है. इसके तहत देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को एक यूनिक हेल्थ आईडी मिलेगी. इस हेल्थ आईडी के माध्यम से संबंधित लोगों का स्वास्थ्य ब्यौरा रखा जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि देश की गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के इलाज में इस योजना ने अहम भूमिका निभाई है, अब डिजिटल फॉर्म में आने से इसका विस्तार हो रहा है.

 पीएम मोदी ने कहा कि अब हर किसी को हेल्थ आईडी मिलेगी, इसकी मदद से मरीज और डॉक्टर अपने रिकॉर्ड्स चेक कर सकते हैं. इसमें डॉक्टर्स, नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन होगा, अस्पताल-क्लीनिक-मेडिकल स्टोर्स का रजिस्ट्रेशन होगा. पीएम मोदी बोले कि डिजिटल इंडिया अभियान ने देश के सामान्य नागरिक की ताकत बढ़ा दी है. हमारे देश के पास 130 करोड़ आधार नंबर, 118 करोड़ मोबाइल यूजर, 80 करोड़ इंटरनेट यूजर, 43 करोड़ जनधन बैंक खाते हैं, ऐसा दुनिया में कहीं नहीं है.

बता दें कि फिलहाल PH-DHM को देश के 6 केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है. इसकी मदद से अंडमान और निकोबार दीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव समेत लद्दाख, लक्षदीप, पांडुचेरी में आंकड़े जमा किए जा रहे हैं.

आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों के बकाया भुगतान को लेकर हाईकोर्ट में याचिका

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...