औरंगाबाद : औरंगाबाद जनता दल (यूनाइटेड) के औरंगाबाद कार्यालय से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जुलूस निकली। जूलूस में शामिल नेताओं ने कलेक्टेरियट परिसर में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसका नेतृत्व जिला जनता दल (यू) के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक ललन भुइया और दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कि पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वे दलित समाज में पैदा लेकर जिस तरह से अपने कठिन परिश्रम से पढ़ाई लिखाई किया यह अनुकरणीय है। उन्हें संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। वह संविधान सभा के संकलन समिति के अध्यक्ष थे। उनकी पुण्यतिथि को देशभर में महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाबा साहब महान समाज सुधारक और अद्भुत विद्वान थे। उनका देहावसान छह दिसंबर 1956 को हुआ था। वे भारत सरकार के पहले विधि एवं न्याय मंत्री बनाए गए थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट


