बाबासाहेब हमारे हमारी आत्मा में हैं, अपमान का सवाल ही नहीं, VIP प्रमुख ने बक्सर में…

603
बाबासाहेब
बाबासाहेब हमारे हमारी आत्मा में हैं, अपमान का सवाल ही नहीं, VIP प्रमुख ने बक्सर में...
Advertisment

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी बक्सर पहुंचे, शहीद जयशंकर चौधरी और शहीद सुनील सिंह के पैतृक आवास जाकर शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात। लालू यादव बाबासाहेब के विचारों को लेकर चलते हैं, अपमान का प्रश्न ही नहीं। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर हमारे दिल, जुबान, मन और आत्मा में हैं। वे लोग बाबासाहेब का अपमान करेंगे जो उन्हें नहीं मानते: मुकेश सहनी

बक्सर: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लालू यादव के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को पैर के पास रखने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव बाबासाहेब के विचारों को लेकर चलते हैं, उनके अपमान का प्रश्न ही नहीं उठता। बक्सर में उन्होंने कहा कि हम लोग तकलीफ झेलकर भी बाबासाहेब के सपने को पूरा करने में जुटे हैं। उनके अपमान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हम लोग उनके अपमान की सोच ही नहीं सकते।

Advertisment

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का अपमान तो गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में किया है, जिसमें ‘अंबेडकर के नाम को फैशन बन गया है’, बोलकर अपमान किया था। अंबेडकर हमारे दिल, जुबान, मन और आत्मा में हैं। अंबेडकर को लेकर ही हम लोग जीते हैं। वे लोग बाबासाहेब का अपमान करेंगे जो उन्हें नहीं मानते हैं। इधर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के चौथे स्थान पर आने के बयान पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति चार सीट पर नहीं लड़ पाए, वे 243 की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में हम लोग जीत रहे हैं और महागठबंधन की सरकार बनेगी।

इससे पहले मुकेश सहनी बक्सर पहुंचने पर शहीद जयशंकर चौधरी और शहीद सुनील सिंह के पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। शहीदों की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि जिस मिट्टी में शहीद जयशंकर और शहीद सुनील जैसे रणबांकुरे जन्म लें, वह धरती केवल भूमि नहीं, बलिदान और शौर्य की गाथा बन जाती है। आपकी शहादत राष्ट्र की रगों में लहू बनकर बहती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और देशप्रेम का बोध कराती रहेगी। भारतवर्ष सदैव आपका ऋणी रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में प्लास्टिक को रिसाइकिल करने वाले उद्योग लगाने की जरूरतः केंद्रीय सचिव

अंशु झा की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Advertisement