Advertisement
Advertisement

WTC Final 2025 : चोकर्स नहीं चैंपियन! साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद जीता ICC ट्रॉफी, ये बने हीरो…

WTC Final 2025

Desk : साउथ अफ्रीका ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसका शायद हर देशवासी वर्षो से इंतजार कर रहा था। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी ‘चोकर्स’ की छवि को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। 27 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

ये भी पढे़ं- रिम्स-2 पर मिर्ची क्यों लग रही है बाबूलाल जी? मंत्री Irfan Ansari का करारा जवाब… 

साउथ अफ्रीका ने पहली बार जीता WTC

WTC Final 2025 : मार्करम और बाबूमा की जुझारु पारी
WTC Final 2025 : मार्करम और बाबूमा की जुझारु पारी

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर WTC ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही पूरा देश खुशी से झूम उठा। ये पहला मौका है जब साउथ अफ्रीका ने WTC ट्रॉफी जीती है।

ये भी पढे़ं- Bokaro Crime : हेरोइन बेचते तस्कर रंगेहाथ धराया, नशा कारोबारियों में हड़कंप… 

1998 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद से साउथ अफ्रीका को कई बार आईसीसी इवेंट्स में निराशा हाथ लगी थी। खासकर नॉकआउट मुकाबलों में हार ने टीम को ‘चोकर्स’ का टैग दिला दिया था। लेकिन इस बार टीम ने न केवल शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि फाइनल में दबाव झेलते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पटखनी दी।

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Accident : 80 की रफ्तार, एक झटका और जिंदगी खत्म, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत साथी गंभीर… 

WTC Final 2025 : मार्करम रहे जीत के हीरो

WTC Final 2025 : मार्करम रहे जीत के हीरो
WTC Final 2025 : मार्करम रहे जीत के हीरो

फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने चौथे दिन के पहले सेशन में ही 5 विकेट खोकर 285 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो ओपनर एडेन मार्करम रहे जिन्होंने संघर्षपूर्ण लेकिन क्लासिक शतक जड़कर पहली बार साउथ अफ्रीका को WTC का फाइनल दिलाया।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : अरगड्डा क्षेत्र में सीबीआई की तीसरी छापेमारी से मचा हड़कंप, गिद्दी ‘ए’ के अधिकारियों पर… 

मार्करम ने 207 गेंदों का सामना करते हुए 136 रनों की जुझारु और मैच जिताउ पारी खेली। पहली पारी में खाता भी न खोल पाने वाले मार्करम ने दूसरी पारी में खुद को पूरी तरह से साबित किया। जब वे आउट हुए, तब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी।

लॉर्डस पर दूसरी बार सबसे बड़ा रन चेज

वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 66 रन बनाए और टीम की नींव मजबूत की। हालांकि वो चौथे दिन ज्यादा देर टिक नहीं पाए, लेकिन तब तक टीम की स्थिति नियंत्रण में थी। आखिर में बेडिंघम और वेरेने ने संयम से खेलते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

ये भी पढे़ं- Giridih Crime : पिस्टल, पायल और पाप! ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार… 

यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि लॉर्ड्स के मैदान पर यह टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 342 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 27 सालो से आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म कर दिया है।

ये भी जरुर पढ़ें—

Dhanbad Breaking : प्रभातम मॉल के पास फिर टशन, ढुल्लू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच भिड़ंत से माहौल बिगड़ा, भारी फोर्स तैनात… 

Hazaribagh पुलिस का बड़ा धमाका! पिस्टल, अवैध हथियार के दो तस्कर गिरफ्तार… 

Breaking : रांची पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 121 अपराधी गिरफ्तार… 

Ramrarh : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप… 

Pakur Crime : घर के अंदर था ‘बारूद का गोदाम’, पुलिस के तो उड़ गए होश, एक गिरफ्तार… 

Dhanbad : जान दे देंगे मगर जमीन नहीं देंगे, झरिया में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, स्थानीय लोगों ने… 

Giridih : बराकर नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैलते ही पहुंची पुलिस, जांच जारी… 

Pakur Breaking : एटीएस और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार… 

Hazaribagh : साजिश नाकाम: टीपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद… 

 

 

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...