जेएमएम पर बाबूलाल मरांडी ने बोला हमला, कहा- ‘झारखंड मुद्रा मोर्चा’ अब महज एक परिवार की पार्टी रह गई है

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा लिखे गए मार्मिक पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा झारखंड मुद्रा मोर्चा (झारखंड मुक्ति मोर्चा) अब केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कभी विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम, दुर्गा सोरेन जैसे नेताओं की पार्टी रही झारखंड मुक्ति मोर्चा अब जेल से संचालित होने वाली दलालों, बिचौलियों की पार्टी बन चुकी है।

जेएमएम पर बाबूलाल मरांडी का हमला

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि चंपाई सोरेन जी ने जिस पार्टी के प्रति अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया, उन्हें ही तिरस्कृत कर मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, उनके अधिकारों का हनन कर जबरन कार्यक्रमों को स्थगित किया गया।

उन्होंने कहा कि दलालों, बिचौलियों और घुसपैठियों का मुखौटा बन चुकी झामुमो में अब चंपई सोरेन जी और लोबिन हेम्ब्रम जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जगह नहीं रही। अपने ध्येय से विमुख होकर भ्रष्टाचार की ओर बढ़ रही पार्टी को जब लोबीन हेंब्रम ने सचेत करने का प्रयास किया तो दुष्प्रचार किया गया।

उन्होंने कहा कि विचारधारा से विमुख हो चुकी झारखंड मुद्रा मोर्चा के पतन की यह महज शुरुआत है। चंपई जी और लोबिन जी से प्रेरणा लेकर झामुमो के अनेकों निष्ठावान कार्यकर्ता परिवारवाद की राजनीति का बहिष्कार करेंगे।

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...