असम में Babulal Marandi ने संभाला मोर्चा, जनसभा में भाजपा की सरकार बनाने का किया दावा!

Assam: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इस चुनाव की लहर झारखंड तक भी है। झारखंड के सभी पार्टियों के बड़े नेता असम में चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। कल्पना सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन पहले से ही झामुमो नेताओं के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं वहीं Babulal Marandi ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए असम में वोट की अपील की है। बाबूलाल मरांडी ने जोरहट अंतर्गत टीताबार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी धीरज गोवाला के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया है।

Babulal Marandi ने जनता को किया संबोधित

इस कार्यक्रम की तस्वीरें बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर भी साझा की है। तस्वीरें साझा करते हुए बाबूलाल मरांडी ने लिखा- असम के जोरहट जिला अंतर्गत टीताबार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री धीरज गोवाला जी के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में उपस्थित जनसमूह का उत्साह दर्शाता है कि असम की जनता-जनार्दन फिर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

पीएम मोदी भी प्रचार में जुटे

बता दें असम के साथ-साथ प. बंगाल तमिलनाडू में भी इस बार चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां पूरे  दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। पीएम मोदी भी लगातार भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...