Advertisement
Advertisement
Advertisement

झाविमो के भाजपा में विलय पर हाईकोर्ट में फिर गूंजा विवाद, बाबूलाल मरांडी को पक्षकार बनाया गया

रांची: झाविमो (प्रजातांत्रिक) के भाजपा में विलय को लेकर छिड़ी कानूनी जंग बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में फिर तेज हुई। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान झाविमो के पूर्व प्रमुख और वर्तमान भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर खुद को इस मामले में प्रतिवादी बनाए जाने का आग्रह किया। हाईकोर्ट ने मरांडी की अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें प्रतिवादी बनाने की मंजूरी दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टियों के बाद होगी।

मामला वर्ष 2020 से जुड़ा है, जब चुनाव आयोग ने झाविमो के भाजपा में विलय को मंजूरी देते हुए पार्टी के चुनाव चिह्न ‘कंघी’ को जब्त कर लिया था। आयोग के अनुसार, बाबूलाल मरांडी ने लिखित सूचना दी थी कि झाविमो का भाजपा में विलय कर दिया गया है और पार्टी के दो विधायक, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की, को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है।

हालांकि, प्रदीप यादव ने इस विलय को चुनौती देते हुए कहा कि झाविमो में मरांडी के अलावा वे स्वयं और बंधु तिर्की भी सदस्य थे। ऐसे में पार्टी का भाजपा में विलय एकतरफा और अनुचित है। उनका तर्क है कि पार्टी के बहुमत के बिना इस तरह का विलय नियम विरुद्ध है।

अब हाईकोर्ट में मरांडी के प्रतिवादी बनने के बाद यह मामला और दिलचस्प मोड़ ले सकता है। झारखंड की राजनीति में इस प्रकरण के कानूनी नतीजों पर भी नजर बनी हुई है।


यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

झारखंड स्थापना दिवस पर गुमला के लोगों को सौगात, एक ही...

गुमला: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को गुमला सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य...

क्या फिर अपने पैरों पर चल पाएगा नन्हा राजा? अनंत अंबानी...

जामनगर/गुवाहाटी: सात सप्ताह का नन्हा हाथी ‘राजा’ इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। जन्म के पहले ही दिन उसके...

एक करोड़ रोजगार और एक करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य, निवेशकों...

पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री...