Sheikhpura में बजरंग दल ने किया पौधरोपण, सुरक्षा का जिम्मा भी उठाया

शेखपुरा: शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ी पर बजरंग दल ने सावन के पहले सोमवारी के अवसर पर पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्या अतिथि शेखपुरा थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए साथ ही उसकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़ पौधों की कमी की वजह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है साथ ही भीषण गर्मी भी पड़ रही है।

बारिश की कमी हो रही है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक मनोहर कुमार सोनी ने कहा कि मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि पौधे लगाएं और समाज के लोगों के जीवन को बचाएं। उन्होंने कहा कि इस बार लगभग दस हजार पौधे लगाने का हमने निश्चय किया है। इस काम में हमें वन विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक मनोहर कुमार सोनी, निखिल मोदी, पंकज पासवान, मनीष कुमार, अमर कुमार, दीपक लाल यादव, सागर मिश्रा, सानिया कुमारी, प्राची कुमारी, प्रियंका कुमारी , साजन कुमार, अशोक कुमार यादव, रोहित कुमार, आशीष कुमार, राजशंकर सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर ढाई सौ पेड़ लगाए गए, जिसकी रक्षा का भी बीड़ा बजरंग दल ने उठाया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Court जा रहे थे पिता पुत्र, अपराधियों ने रास्ते में रोक कर मारी गोली

शेखपुरा से कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img