सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में खुल रहा है बैंक

KODARMA: सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों को वित्तीय रुप से समृद्ध बनाने के लिए बैंकों की शाखाएं खोली जा रही हैं. इस कड़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कोडरमा के जंगलों के बीच बसे सुदूरवर्ती पारहो में अपना ब्रांच खोला है.

nira yadav 22Scope News


विधायक नीरा यादव ने किया बैंक का उद्घाटन


राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री और कोडरमा विधायक नीरा यादव ने इसका विधिवत रुप से उद्घाटन किया है. इस मौके पर उन्होंने बताया कि आज से पहले इस गांव के लोगों को बैंकिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए तकरीबन 20 से 25 किलोमीटर दुर्गम रास्तों का सफर करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें गांव में ही वित्तीय सहायता मिलेगी. जिससे पीएम मोदी के द्वारा शुरू किए गए बचत की आदत को बढ़ावा मिलेगा.

बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर

bank udghatan 22Scope News


इस बैंक के खुल जाने से डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला सपही, पारहो और जानपुर समेत बिहार के रजौली प्रखंड के कई गांवों को भी इससे लाभ मिलेगा. गांव में बैंक की पहली और एकमात्र शाखा खुलने से लोग काफी खुश हैं. लोगों ने कहा कि बैंक खुलने से न सिर्फ उनकी परेशानी दूर होगी बल्कि और भी कई सुविधाएं उन्हें अब अपने गांव में ही मिल पाएगी.

जंगलों से घिरा हुआ है पारहो गांव


जिस जगह पर बैंक ऑफ बड़ौदा की इस शाखा का उद्घाटन

किया गया है वह चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है

और इसके आसपास कोडरमा और बिहार के रजौली के दर्जनों गांव भी हैं.

उद्घाटन के मौके पर पहुंचे बैंक ऑफ बड़ौदा के

डिप्टी रीजनल मैनेजर गौतम पॉल ने कहा कि सरकार की पहल पर

लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में

भी बैंकों की शाखाएं खोली जा रही हैं. उन्होंने बताया कि

पिछले 1 महीने में राज्य के तीन सुदूरवर्ती इलाकों में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खोली गई है.


बैंक की सुविधा से वंचित थे ग्रामीण


पारहो और आसपास के गांव के लोग आज से पहले बैंकिंग सुविधा से वंचित थे. लेकिन अब उनके गांव में ही बैंक की शाखा खुल जाने से न सिर्फ लोगों की परेशानी दूर हुई है बल्कि इस क्षेत्र के व्यवसाय को भी बढ़ावा मिल सकेगा. साथ ही पेंशन, ऋण और दूसरे सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें अब गांव में ही मिल सकेगा.

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...