विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का एक्शन, तीन नेताओं को पार्टी से निकाला

पाकुड़. विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीन नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। तीनों को पार्टी ने 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इनमें मुकेश कुमार शुक्ल, शिवचरण महतो, मिस्त्री सोरेन शामिल है।

तीन नेताओं पर बीजेपी का एक्शन

ये तीनों भाजपा नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने इन पर कार्रवाई की है। इनमें शिवचरण महतो लिट्टीपाड़ा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मिस्त्री सोरेन महेशपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर एक आदेश जारी किया है। इसमें लिखा है। बीजेपी, पाकुड़ जिला अध्यक्ष के अनुशंसा के आलोक में विधानसभा चुनाव-2024 में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार तथा पार्टी के निर्णयों के खिलाफ एवं पार्टी के संविधान की अवहेलना करते हुए पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध ये नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार इनको पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...