Advertisment

छापेमारी से पहले थाने से दी जाती है शराब तस्करों को छापेमारी की खबर

गोपालगंजः बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर दिन शराब मिलने की खबर अखबारों का हेडलाइन बनना आम बात है, लेकिन नगर थाना क्षेत्र में मामला कुछ और भी अजूबा है. अजूबा इस मामले में नहीं कि यह शराब तस्करों और जिनके कंधे पर शराबबन्दी का दामोमदार है, यानि पुलिसकर्मियों के बीच की मिलीभगत को सरेआम लाता है.

दरअसल एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में कुछ दिन पूर्व हरखुआ गांव में शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी की गई थी. हालांकि छापेमारी के दौरान शराब की बरामदगी नहीं हो सकी.

लेकिन उसके बाद एक सोशल मीडिया पर एक ओडियो वायरल होने लगा. वायरल ओडियो में थाने में तैनात एक प्राईवेट ड्राईवर गोलू चार शराब तस्करों को कॉंफ्रेंस में लेकर यह जानकारी दे रहा है कि एसडीपीओ हरखुआ गांव में छापेमारी के लिए जाने वाले है. ओडियो में थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का भी नाम भी सामने आ रहा है, जिसकी मिलीभगत शराब तस्करों के साथ बताई जा रही है..

बहरहाल, इस मामले में एसपी आनंद कुमार ने बताया कि वायरल ऑडिओ की जांच का जिम्मा एसडीपीओ संजीव कुमार को दे दी गई है. दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट मिल जायेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टः आशुतोष

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...