Begusarai पुलिस ने दो दिनों के अंदर लूटे गए सोना चांदी के साथ एक को दबोचा

बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोना चांदी दुकान में लूट कांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से लूट का सोना चांदी भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव निवासी विपिन कुमार निषाद के रूप में की गई जिसे पुलिस ने उसके गांव से ही गिरफ्तार किया है।  Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai 

मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि बीते 11 अप्रैल को अपराधियों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली में एक सोना चांदी के दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। लूट की घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान चकबल्ली गांव से विपिन कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है जिसके पास से लूट का भारी मात्रा में सोना चांदी भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने तीन अन्य अपराधी के बारे में भी बताया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – वापस लेना होगा Waqf कानून, विरोध में बेगूसराय में प्रदर्शन

गिरफ्तार अपराधी विपिन के ऊपर पहले से कई थानों में लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक अन्य अपराधी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   EV हब के रूप में उभर रहा है राजधानी, पूरे राज्य में बढ़ रहा क्रेज

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...