Jharkhand IAS Case Update: आय से अधिक संपत्ति मामले में कारोबारी Vinay Singh और पत्नी को फिर ACB ने बुलाया

 झारखंड में निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को फिर पूछताछ के लिए बुलाया।


Jharkhand IAS Case Update रांची: झारखंड में आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। एसीबी ने दोनों को सोमवार को मुख्यालय में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

Jharkhand IAS Case Update: दोबारा पूछताछ के लिए तलब

एसीबी ने इससे पहले भी बुधवार और गुरुवार को दोनों से पूछताछ की थी। हालांकि पूछताछ के दौरान कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण एजेंसी ने उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी इस मामले में संपत्तियों के स्रोत और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

Jharkhand IAS Case Update: सात लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

इस मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत कुल सात लोगों के खिलाफ एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।


Key Highlights

  1. आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी को फिर तलब किया

  2. दोनों को सोमवार को एसीबी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया

  3. इससे पहले भी दो दिन तक एसीबी ने उनसे पूछताछ की थी

  4. निलंबित IAS विनय चौबे समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

  5. जांच में कई बेनामी और महंगी संपत्तियों की जानकारी सामने आई


Jharkhand IAS Case Update:जांच में सामने आ रही बेनामी संपत्तियां

जांच के दौरान एसीबी को कई बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की जानकारी मिली है। एजेंसी इन संपत्तियों के स्रोत और निवेश के तरीकों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दायरे में कई वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं।

Jharkhand IAS Case Update:परिजनों को भी बनाया गया आरोपी

एसीबी ने इस मामले में विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के अलावा उनके ससुर एसएन त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी और सरहज प्रियंका त्रिवेदी को भी आरोपी बनाया है। एजेंसी सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है और आगे भी पूछताछ की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...