सारण. एक परिवार को फर्जी डॉक्टर से अपने बच्चे का ऑपरेशन करवाना महंगा पर गया। बच्चे ने ऑपरेशन के बाद दम तोड़ दिया। वहीं बताया जा रहा है कि पीड़ित परिजनों ने डॉक्टर पर यूट्यूब वीडियो देखकर ऑपरेशन करने का आरोप लगया है। फिलहाल पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच में जुट गयी है।
फर्जी डॉक्टर की करतूत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के सारण जिले में एक फर्जी डॉक्टर द्वारा पित्ताशय की पथरी को हटाने के लिए की गयी सर्जरी के बाद एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। डॉक्टर कथित तौर पर सर्जरी करने के लिए करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देख रहा था। लड़के को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार के सदस्यों ने आरोप लगया है कि फर्जी डॉक्टर ने उनकी जानकारी या सहमति के बिना किशोरी का ऑपरेशन करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि वह अपने मोबाइल फोन पर यूट्यूब वीडियो देखकर सर्जरी कर रहा था। ऑपरेशन के दौरान लड़के की हालत बिगड़ गई। जब परिवार ने विरोध किया, तो झोलाछाप ने कथित तौर पर जवाब दिया, “क्या मैं यहां डॉक्टर हूं या आप?”
वहीं लड़के की हालत बिगड़ती देख नकली डॉक्टर ने लड़के को पटना के एक अस्पताल में ले जाने का फैसला किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर लड़के के शव को छोड़कर घटनास्थल से भाग गया। वहीं परिवार ने झोलछाप डॉक्टर पर स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Highlights












