हाथरस में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 16 गंभीर घायल

Desk. बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस से है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी, जब नेशनल हाईवे 93 पर एक रोडवेज बस, मिनी ट्रक से टकरा गई। यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे, जबकि मिनी ट्रक पर सवार लोग दोपहर का भोजन करने के बाद सेवला गांव लौट रहे थे।

हाथरस में भीषण सड़क हादसा

वहीं घटना को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे, जहां घायल इलाजरत है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने वैन को टक्कर मार दी।

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...