Gumla : गोली मारकर हत्या – गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपा गांव के पूर्व पंचायत
समिति सदस्य के पति विजय उरांव(42) की अज्ञात अपराधीयों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही भरनो थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे,
घटना के बाद परिजनों के द्वारा विजय उरांव को भरनो अस्पताल ले जाया गया,

परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना देर शाम 8 बजे की है।
दो अपराधी अपाचे बाइक में आए और विजय उरांव के दुकान से पेट्रोल खिरीदे,
और विजय के पीठ में एक गोली मारकर फरार हो गए।
Report: Amit Raj
Highlights


